भिलाई। छत्तीसगढ़ हिंदी परिषद् द्वारा संचालित उदय महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में पूर्णांक पाठ्यक्रम में उद्देश्य और पाठ्यक्रम परिणाम विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस कार्यक्रम की मुख्या अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने विद्याथिर्यों को मार्गदर्शन दिया एवं शिक्षा को अपने जीवन में लागु करने की बात कही। आरटीएम विश्वविद्यालय नागपुर के प्राचार्य एवं डीन डॉ. के एम भंडारकर, डॉ. किरण बाला पटेल, डॉ. अमूल्य पश्चिम बंगाल से वक्ता के रूप में उपस्थित थे।












