भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी की पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा के. सिंह को भारत की प्रमुख कम्पनी विप्रो द्वारा अपने कम्पनी में कार्य करने हेतु नियुक्ति आदेश प्रदान किया। महाविद्यालय द्वारा विप्रो कम्पनी में विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने हेतु 13 फरवरी 2020 को कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय की पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा पूजा के. सिंह का चयन हुआ।












