दुर्ग। कोविड महामारी का उच्च शिक्षा संस्थानों के कामकाज पर गहरा असर हुआ है। विद्यार्थियों को भी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। विश्वविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए सत्र 2020-21 में अनेक निर्णय लिये हैं। इसका लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों को मिल रहा है। कई शुल्क माफ किये गये हैं, कई शुल्कों के लिए महाविद्यालयों से कहा गया है।












