भिलाई। हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा विश्वविद्यालयीन मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को प्रदान किये जाने वाले गोल्ड मेडल में बीसीए तथा बीएससी होमसाइंस कोर्स के यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट टॉपर को दिया जाने वाला गोल्ड मेडल अब स्व. भूमित्र गुप्ता के नाम से होगा। उक्त आशय की जानकारी स्व. भूमित्र गुप्ता के सुपुत्र तथा भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के सचिव सुरेन्द्र गुप्ता ने दी। इसकी संपूर्ण विश्वविद्यालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।












