Hitek-Superspeciality

Hitek Superspeciality Hospital

भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए मरीजों को ई-ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए मरीज या उसके परिजन को अस्पताल की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। लॉग इन करते ही अस्पताल की तरफ से मरीज को एक लिंक भेजा जाएगा। इस पर क्लिक करते ही मरीज की वांछित चिकित्सक से वीडियो पर बात हो सकेगी। मरीजों को हाईटेकहॉस्पिटल्स.कॉम पर लॉग इन करने के बाद ईकंसल्टेशन के लिंक पर जाना होगा।
ई-ओपीडी में किस चिकित्सक से बात करनी है यह तय किया जा सकेगा। सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कंसल्टेंसी बेहद मामूली फीस पर उपलब्ध होगी। इसके लिए भुगतान की सुविधा भी ऑनलाइन होगी।

Full size460 × 291

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *