भिलाई। राज्य के समस्त जिलों में जिला स्तरीय औद्योगिक विकास व एमएमएमई तथा स्टार्ट – अप के प्रचार प्रसार हेतु संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बीआईटी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा किया गया। जिला कलेक्टर अंकित आनंद, लघु एवं सहायक उद्योग संघ के महासचिव केके झा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, बैंक आॅफ बड़ौदा के सीआरएम अशोक कुमार सिंह तथा एमएसएमई महाप्रबंधक राजीव नायर उपस्थित थे।












