Dry-Eye-Syndrome

Dry Eye Syndrome causes and treatment

भिलाई। शुष्क आंखें या ड्राई आई सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंखों के ऊपर की नमी खत्म हो जाती है। आंखें सूखी-सूखी सी रहती हैं, उनमें खुजली या चुभन महसूस होती है। आंखें लाल हो जाती है, उनमें जलन होती है और धुंधला दिखाई देने लगता है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रही तो स्थिति गंभीर हो सकती है। युवाओं में इस स्थिति के लिए मोबाइल और लैपटॉप के अत्यधिक इस्तेमाल को जिम्मेदार पाया गया है। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनिशा जैन बताती हैं कि कोरिया में हुए एक शोध में सामने आया है कि शहरी बच्चों में शुष्क आंखों की समस्या ज्यादा ग्रामीण बच्चों की तुलना में ज्यादा होती है। शहरी बच्चे मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के सामने ज्यादा वक्त बिताते हैं। इस दौरान वे पलकों को बहुत कम झपकाते हैं जिससे नमी की परत सूख जाती है।

Full size460 × 291

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *