Sparsh-Multispecialty-Hospi

Free OPD IPD at Sparsh Hospital

भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आयोजित सप्ताहव्यापी चिकित्सा शिविर का समापन आज हो गया। अस्पताल के स्थापना दिवस पर प्रारंभ हुए इस शिविर में अनेक लोगों ने पहली बार अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें छिपे हुए रोगों का पता लगा। सप्ताह के दौरान सभी प्रकार की जांच में 25 फीसदी की रियायत दी जा रही थी जिसका लाभ मरीजों को मिला। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि अनेक कारणों से कुछ लोग छोटी मोटी तकलीफों को नजरअंदाज करते हैं या टालते रहते हैं। स्थापना दिवस पर इस शिविर का आयोजन ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *