CORONA-SSSSMV-Bhilai

Fight Corona with stronger immunve system

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के साइंस क्लब एवं आईक्यूएसी द्वारा कोरोना वायरस से बचाव में आम नागरिकों की भूमिका विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. निहारिका देवांगन ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में बहुत सी भ्रांतियों के कारण लोग डरे हुये हैं। अत: जरूरत है कि हम सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखने हेतु चर्चा करें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने सभी स्टॉफ को कार्य स्थल पर मास्क या टिसू पेपर रखने की हिदायत दी तथा कहा कि भीड़-भाड़ वाली जगह में जाना थोड़े समय के लिए स्थगित करें। डॉ. शमा ए बेग ने कहा कि कोरोना का कारण इम्युनिटी सिस्टम का कम होना है।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *