Health-Camp

Health Package at Hitek Hospital

भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा दैनिक भास्कर के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने पैकेज जांच का लाभ लिया। 50 से अधिक लोगों में हृदय संबंधी समस्या का पता लगा जबकि कुछ लोगों में डायबिटीज एवं अन्य रोगों का पता लगा। शिविर में 3 हजार रुपए मूल्य की जांचें 299 रुपए में उपलब्ध कराई गई। अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि व्यस्तता के कारण लोग अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते। इससे रोग उन्हें भीतर ही भीतर खाता रहता है। वह अस्पताल तभी पहुंचता है जब स्थिति विकट हो जाती है। इसलिए अवकाश के दिन रविवार को इस शिविर का आयोजन किया गया।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *