दुर्ग। भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व संयुक्त सचिव एवं रक्षा विशेषज्ञ कर्नल आरएसएन सिंह 15 मार्च को दुर्ग आएंगे। खालसा पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित भारत के वर्तमान परिवेश में आम नागरिक की भूमिका पर उनका व्याख्यान होगा। संध्या 6 बजे प्रारंभ होने वाले इस व्याख्यान के बाद वे नागरिकों से सीधी चर्चा करेंगे तथा उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे। यह अंचल का पहला इस प्रकार का आयोजन है जिसमें जनता सीधे राष्ट्रीय मुद्दों पर लाइव चर्चा करेगी।












