दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी एवं बी.सी.ए. प्रथम वर्ष की प्रवेश सूची महाविद्यालय की वेबसाइट एवं महाविद्यालय सूचना बोर्ड पर जारी कर दी गई है। प्रथम सूची के शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2020 है। अतः विद्यार्थी समस्त मूल दस्तावेजों एवं फोटो कॉपी के साथ प्रवेश समिति के समक्ष कोरोना के बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए उपस्थित होकर प्रवेश का कार्य सम्पन्न करें।












