MJ-College-Corona

Online Quiz on Corona by MJ College

भिलाई। एमजे कालेज ने कोरोना वायरस पर आॅनलाइन क्विज का आयोजन किया जिसमें देश भर से सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कोरोना एक ऐसी वैश्विक महामारी के रूप में सामने आया है जिसने जीवन की गति को थाम लिया है। न तो इसकी कोई दवा है और न ही वैक्सीन। ऐसे में केवल जागरूकता ही लोगों को बचा सकती है। इसी विषय पर इस क्विज का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल चौबे ने बताया कि मई के दूसरे सप्ताह में इस क्विज को प्रारंभ किया गया तथा सोशल मीडिया एवं ईमेल द्वारा लोगों को प्रतिभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ वैकल्पिक उत्तर दिए गए थे। 100 अंकों की इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को तत्काल डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *