दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा दिव्य भारत युवा संघ छ.ग और अपोलो कॉलेज दुर्ग की आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय योगा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। सुबह 8 से 10 बजे तक जूम एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से 150 से अधिक युवाओं ने जुड़कर अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगा एवं प्राणायाम का लाभ उठाया।












