Hemchand-University-Durg

International Webinar on English

दुर्ग। हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपित डॉ अरुणा पल्टा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कोविड-19 वें के कारण परंपरागत कक्षा आयोजित न हो पाने के कारण ऑनलाईन कलासेस, वर्चुअल क्लासरूप का प्रयोग हो रहा है। हम सभी को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इस परिवर्तन को स्वीकारना होगा। वे विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटीनेशनल वेबीनार के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थीं। डॉ. पल्टा ने कहा कि वर्चुअल क्लासेस परंपरागत कक्षाओं का पूरक हो सकती हैं परन्तु पूर्ण रूप से उनका स्थान नहीं ले सकतीं। डॉ पल्टा ने कहा कि वर्चुअल क्लासेस के अनेक फायदे हैं जिन्हें स्वीकारते हुए हमें परिवर्तन को रचानात्मक रूप से स्वीकारना होगा।

Full size230 × 292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *