भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के आंतरिक गुणवत्ता एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ तथा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन फिटनेस एंड स्पोर्ट्स साइंस एसोसिएशन के सहयोग से कोविड.19 संकट के दौरान नई संभावनाओं पर एक अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन शनिवार को किया गया है। भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजे प्रारंभ होने वाले इस वेबीनार के मुख्य वक्ता भारतीय राष्ट्रीय बैडमिन्टन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद होंगे।












