भिलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दीया) छत्तीसगढ़ ने कोरोना संक्रमण के इस समय में भी अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के पहले योगा एवं प्राणायाम को घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से 16 से 20 जून 2020 तक ऑनलाइन योगा प्रशिक्षण का आयोजन किया जिसमे 100 से अधिक लोगो ने अपने अपने घरों में रहते हुए ऑनलाइन जुड़कर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया।












