बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत देवकर के एक वार्ड में एक परिवार में दो नाबालिग बालिकाओ का विवाह कराए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस लेकर संबंधित विभाग के लोग और एनजीओ मौके पर पहुंच गया। दोनों शादियां रुकवा दी गईं तथा परिजनों को समझाइश दी गई। इनके यहां बारात कबीरधाम जिले के ग्राम कोहडीया से 25 जून को आने वाली थी।












