बेमेतरा। जिले के क्वारंटाईन सेंटर्स में अपने माता-पिता के साथ ठहरे बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए उन्हें खेल सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है। क्वारेंटाइन सेन्टर मे अध्ययन, योगा, लूडोगेम, पोषण किट, पौधारोपण एवं फलवितरण आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसके अलावा बच्चों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल सामाग्री व अलग-अलग गतिविधियों से संबंधित सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है जिससे बच्चे उत्साहपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे।












