Dr Abhishek Verma

Grasp on subject boosts confidence Dr Abhishek Verma

दुर्ग। आत्मविश्वास ही सफलता का मूलमंत्र है। कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में हमें स्वयं पर भरोसा रखते हुए चुनौतियों का सामना करना है। ये उद्गार प्रसिद्ध काऊसलर, मास्टर ट्रेनर एवं मेंटर महाराष्ट्र के अभिषेक वर्मा ने आज व्यक्त किये। श्री वर्मा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी शोध विद्यार्थियों तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों हेतु आयोजित व्यक्तित्व विकास तथा इंटरव्यू स्क्ल्सि पर आयोजित ऑनलाईन आमंत्रित व्याख्यान दे रहे थे। श्री वर्मा ने बताया कि किसी भी साक्षात्कार में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्ठता के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास, बातचीत करने का तरीका, विशेषज्ञों के साथ संवाद भाषा का प्रयोग तथा समसामयिक विषयों पर आपका ज्ञान एवं दृष्टिकोण सफलता के मूलमंत्र होते है।

Full size217 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *