भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर अन्तर्महाविद्यालयीन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से 08 जून तक किया गया। इस प्रतियोगिता का शीर्षक था ’’कोविड-19 और देश की अर्थव्यवस्था’’। प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, राजनादगांव एवं रायपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागगियों को ई-सर्टिफिकेट उनके ई-मेल पते पर दो दिनो के भीतर प्रेषित किये जायेंगे।












