भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के दो प्राध्यापक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित मौखिक प्रस्तुतीकरण स्पर्धा में पुरस्कार जीते हैं। इनमें अंग्रेजी विभाग की सहा. प्राध्यापक डॉ. नीता शर्मा दूसरा एवं शिक्षा विभाग की डॉ कंचन सिन्हा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्राध्यापकों की इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमैन आईपी मिश्रा एवं अध्यक्ष जया मिश्रा ने प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह एवं महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने विजेता प्राध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।












