दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा कोरोना समस्या के निदान पर 31 मई को एक अन्तराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह तथा वेबिनार के संयोजक बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य कोरोना समस्या पर अबतक किया गया शोध कार्य का समीक्षा करना तथा अगामी शोध हेतु दिशा निर्देश प्राप्त करना था।












