बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारंपरिक हरेली त्यौहार से प्रारंभ की जा रही “गोधन न्याय योजना“ को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। कोई भी व्यक्ति या संगठन जो भी सुझाव देना चाहते हैं, वे इस संबंध में छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड, मुख्यालय बीज भवन, पोस्ट-रविग्राम तेलीबांधा, रायपुर, पिन 492002 पर या फैक्स नम्बर 0771-4094472 या ई-मेल mdcgmandiboard@gmail&com पर भेज सकते हैं।












