Dr Ajay Singh Chemistry

Dr Ajay Singh nominated to the National Academy of Sciences

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र के प्राध्यापक डॉ अजय कुमार सिंह को ‘‘द नेशनल अकादमी आँफ साइंसेस इंडिया’’ का सदस्य मनोनीत किया गया है। पूरे मध्य भारत के किसी भी महाविद्यालय से प्रतिष्ठित नेशनल अकादमी आँफ साइंस इंडिया में रसायन शास्त्र से सदस्य के रुप में मनोनीत होने वाले डॉ अजय सिंह पहले एवं एकमात्र प्राध्यापक है। डॉ अजय सिंह की राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि पर हर्षव्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.एन. सिंह ने जानकारी दी कि आमतौर पर इन अकादमी में बड़े शैक्षणिक संस्थानों जैसे आई.आई.टी., एन.आई.टी., शोध संस्थानों (सी.एस.आई.आर., बी.ए.आर.सी.) ट्रिपल आई.टी. आदि के प्राध्यापकों का मनोनयन किया जाता है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *