भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में पौधे लगाकर शासन के वन होम-वन ट्री अभियान को अमलीजामा पहनाया गया। इनमें गंधराज, बॉटल पाम, अमरूद तथा गुड़हल के पौधे शामिल थे। प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति से परे जीवन संभव नहीं है। हमने प्रकृति को बहुत क्षति पहुंचाई है। अब वक्त आ गया है कि हम प्रकृति की ओर लौट चलें, उसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ ही संवर्द्धन में भी अपना योगदान दें।












