दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग तथा शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दस दिवसीय ऑनलाईन फेकल्टी डेव्हलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 21 से 30 जुलाई के मध्य किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशान्त श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12.00 से 2.00 बजे के बीच होगा। इसमें यूनिवर्सिटी के अधीन सभी शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, क्रीड़ा अधिकारी, ग्रंथपाल हिस्सा ले सकते हैं।












