भिलाई। रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई की कक्षा 10वीं के छात्र दर्शन जैन ने 99.16 अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। उन्होंने लगभग सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उल्लेखनीय है कि आरपीएस के बच्चों ने 10वीं तथा 12वीं दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। दर्शन जैन के पिता किशोर जैन ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं जबकि माता श्रीमती कुमकुम जैन फ्री -लांसर हैं। दो भाई बहनों में दर्शन बड़ा है।












