भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 21 जुलाई को किया गया। इसका शीर्षक था-छात्रों के व्यक्तित्व विकास में संगीत की भूमिकाः को कोरोना के परिप्रेक्ष्य में। संगीत का छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर प्रभाव पर पूरे छत्तीसगढ़ में संभवतः यह पहला कार्यक्रम था। वर्तमान में करोना के बढ़ते असर के कारण लोगों में अवसाद एवं आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए संगीत पर आधारित वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय नृत्य निदेशक एवं कथक कोरोयोग्राफर डॉ सरिता श्रीवास्तव के वीडियो से किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव ने दिया।












