भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के शिशु रोग विभाग ने आज ओआरएस सप्ताह का शुभारंभ किया। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ, रोगी एवं उनके परिजन शामिल हुए। शिशु संरक्षण माह के अंतर्गत डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। ओआरएस सप्ताह इसी की एक कड़ी है। उल्लेखनीय है कि 5 साल से कम उम्र में अपने प्राण गंवाने वाले बच्चों में से 10 फीसद बच्चे डायरिया और डिहाइड्रेशन के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।












