भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से रूंगटा पब्लिक स्कूल परिसर में शासकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शनिवार 15 अगस्त को हर्षोल्लास से 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित जन ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम मात्र ध्वजारोहण तक सीमित था।












