भिलाई। मशहूर पार्श्व गायक किशोर कुमार को शहर के एलीट ग्रुप से स्वरांजलि दी। डॉल्फिन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस समारोह में स्थापित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किये गये इस आयोजन को श्रोताओं के लिए फेसबुक पर लाइव किया गया था। मुख्य गायकों में स्पर्श के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा, निदेशक डॉ आशीष जैन, डॉ रवि शुक्ला, अनिल सिंह, राजदीप चक्रबोर्ती, लता बर्मन एवं शर्मिला शामिल थीं।












