भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन बेस्ट प्रैक्टिसेस प्रतियोगिता में शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के बीच प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता में 25 शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में साइंस कालेज दुर्ग दूसरे तथा भिलाई महिला महाविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। मनसा कालेज, स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय एवं एमजे कालेज इस प्रतियोगिता में क्रमशः चौथे, पांचवे एवं छठवें स्थान पर रहे।












