दुर्ग। मेरी आवाज रायपुर द्वारा आयोजित ऑनलाइन फैमिली सिंगिंग कंपीटिशन में दुर्ग की गौरव पूर्वा एवं उनके पिता यशवंत श्रीवास्तव(एएसआई) ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस सफलता के उन्हे दुर्ग रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने सम्मानित किया। वहीं दुर्ग जिला एसपी प्रशांत ठाकुर, गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल, दुर्ग एएसपी शहर रोहित झा, दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला, दुर्ग थाना प्रभारी राजेश बागड़े, एएसआई नागेन्द्र बंछोर, रीडर अनूप साहू,छत्तीसगढ़ मंच, रेन ड्राप संस्था ने बधाई दी है।












