भिलाई। 11वीं, 12वीं के छात्रों के लिए सीएमए एक बेहतर करियर विकल्प है। देश विदेश में सीएमए की क्या संभावनाएं हैं जैसे सवालों का जवाब देने के लिए डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में एक वेबीनार का आयोजन किया गया है। वेबीनार को कंबोडिया से सीएमए एमवी चेलापति राव संबोधित करें। यह वेबीनार कल 9 अगस्त को होगा। डॉ संतोष राय ने बताया कि बेहतर करियर मुट्ठी में रखे रेत की तरह है। सही समय सही जगह अगर रेत का उपयोग नहीं किया गया तो रेत हाथ से फिसल जायेगी। वैसे ही करियर के निर्णय लेने में बहुत देर की गयी तो वक्त हाथ से निकल जाता है।












