भिलाई। कुछ समय पहले तक फेंकी जाने वाली गोबर ने अब लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। कुछ पशुपालकों ने इससे होने वाली आय से भैंस खरीदी है तो वहीं किसी ने इससे प्राप्त आमदनी से अपना कर्ज चुका दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रथम चरण में ही उल्लेखनीय सफलता मिली है। गोधन से हो रही इस आय ने उनकी आर्थिक स्थिति में तो सुधार किया ही है, उनमें नए उत्साह का संचार भी हुआ है।












