गरियाबंद। कोरोना के संकटकाल में अध्ययन अध्यापन कार्य किसी चुनौति से कम नहीं है। पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम से अध्ययन, अध्यापन कार्य को सहज और सरल बनाने का प्रयास किया गया है। बच्चों के अधिगम को रोचक और प्रभावशाली बनाने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन शिक्षा की कारगर व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।












