कोण्डागांव। वर्तमान में जहां कोरोना का जानलेवा कहर समुची आबादी पर बरस रहा है और हर दिन मौत और संक्रमण के आंकड़ो में वृद्धि हो रही है ऐसे में एक प्रकार से इस ’’पैनिक’’ माहौल में स्वस्थ हो रहे कोरोना मरीजो की भी कमी नही है। जिन्होने न केवल स्वस्थ होकर कोरोना को मात दी है बल्कि अन्य लोगो को भी कोरोना से बचाव और संक्रमण होने के स्थिति में भी हिम्मत ना हारने का हौसला बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि जांच करवाने में कोई कोताही न करें।












