भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू की रंग लाई और बीएसपी प्रबंधन ने कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए सहमति दे दी है। आज इस संबंध में कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने बीएसपी प्रबंधन से चर्चा की। चर्चा के पश्चात निर्णय लिया गया कि कोविड मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सेक्टर 9 हॉस्पिटल में कोविड यूनिट आरंभ किया जाए।












