खपरी (दुर्ग)। देव संस्कृति कालेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर स्वच्छता की शपथ दोहराई गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की डायरेक्टर ज्योति शर्मा एवं प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच की उपस्थिति में स्टाफ के सभी सदस्यों द्वारा स्वच्छता का ध्यान रखने एवं उसके लिए समय दान करने की शपथ ली गई।












