भिलाई। गांव की मिट्टी-गांव का गोबर प्रतिदिन 300 से 400 रुपए का रोजगार दे सकती है, यह शायद किसी को सूझा ही नहीं होता यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह सुझाव नहीं दिया होता। आज महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिदिन अपने खाली समय में गोबर और मिट्टी को मिलाकर सुन्दर सजावटी दीये बना रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अधिकारी कोमल मूर्ति एवं महिला उद्यमी शशि बंछोर इन महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं।












