Neki Ki Deewar Astha

Neki Ki Deewar Astha Sanstha

भिलाई। आस्था संस्था द्वारा नेकी की दीवार का संचालन विगत 5 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष आस्था द्वारा आस्था प्याऊ घर सेक्टर 6 साईं मंदिर रोड पर चर्च के सामने गरीब मजदूर व मांग कर खाने वाले लोगों को कपड़े बांटे जा रहे हैं। यहां साड़ियां, स्वेटर, तथा शर्ट पैंट बांटे जा रहे हैं। इस रोड से काम करने वाले गरीब मजदूर गुजरते हैं जिन्हें नए पुराने कपड़े मिल रहे हैं। कपड़ा ज्यादा होने पर संस्था के सदस्य उन्हें बस्तियों में ले जाकर गरीबों को दे कर आते हैं। बस्ती वाले खुद उसमें से कपड़े छांट लेते हैं। आस्था संस्था के अध्यक्ष प्रकाश कुमार का कहना है कि गरीब जब कपड़े लेते हैं तो हमें बड़ा सुकून मिलता है। हमारा बचपन भी अभावों में गुजरा है जब हमारे पास पर्याप्त कपड़े नहीं होते थे। हम पुराने कपड़ों में ही दीपावली मनाते थे। हम उनकी जरूरत समझते हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *