भिलाई। नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब को अब “श्री गुरु नानक देव सरोवर” के नाम से जाना जाएगा। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के उपलक्ष्य में यह घोषणा की गई। इस तालाब की जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है। सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया। महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर इसकी स्वीकृति दी है।












