भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फन एण्ड क्विज काम्पीटीशन का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से प्राचार्य डॉ. व्ही. सुजाता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के चलते जहां छात्र-छात्राओं की महाविद्यालय में अनुपस्थिति के दौरान भी महाविद्यालय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। जिसमें मानसिक कौशल का विकास के लिए “फन एण्ड क्विज प्रतियोगिता“ का आयोजन किया गया।












