श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनर्जी कंजर्वेशन पर राष्ट्रीय ई-भाषण स्पर्धा

Energy Conservation E-Quiz at SSMVभिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के एनर्जी कंजर्वेशन क्लब द्वारा नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन डे 14 दिसंबर को मनाया गया। इस अवसर पर ’एनर्जी कंजर्वेशन इन अवर डेली लाइफ’ विषय पर राष्ट्रीय ई भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों (तमिलनाडू, कोलकाता, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश) के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ रीता शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर एसएसजीआई-एसएसटीसी जुनवानी रही।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति कुमारी, वसंता कॉलेज फॉर वूमंस, बी.एच.यू. वाराणसी (यू.पी.) तथा द्वितीय स्थान पर चंदा कुमारी वसंता कॉलेज फॉर वूमेंस बी.एच.यू.वाराणसी (यू.पी.) रही। तृतीय स्थान पर तान्या उप्पल श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई रहीं। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन करते रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. सुषमा दुबे थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *