दुर्ग। कोविड महामारी के दौर में शैक्षणिक संस्थानों का यह दायित्व है कि वे समाज के हित में अपनी जिम्मेदारी निभायें। शिक्षित होने के कारण उनकी समाज के प्रति और जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वर्तमान कोविड- 19 संकट की अवधि में हम सभी का यह दायित्व है कि कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने तथा कोरोना वैक्सीन लगाने हेतु समाज के हर वर्ग को प्रेरित करें। ये उद्गार छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज व्यक्त किए।












