भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को पं. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल सेक्टर 9 का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल के सभी वार्डों का बारिकी से निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल भी जाने। साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों के साथ करीब 1 घंटे तक बैठक कर अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि शासन प्रशासन से पूरा सहयोग मिलेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए वे सब मिलकर पूरा प्रयास करेंगे।












