भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय में “शोध पत्र के प्रतिमान” पर तीन दिवसीय एफडीपी वेबीनार का आयोजन आईक्यूएसी एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ शमा ए बेग ने कहा कि फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से प्राध्यापक उच्च शिक्षा व रिसर्च के क्षेत्र में मानक अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं और रिसर्च के क्षेत्र में छोटे स्तर पर भी प्रयास करने से बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।












