दुर्ग। उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने के लिए भरपूर आत्मविश्वास की जरूरत होती है। अपने काम के क्षेत्र की व्यापक जानकारी जुटाने के साथ ही हमें उसे स्थानीय उपयोगिता से भी जोड़ना चाहिए। अपने व्यवहार के अच्छे बुरे पहलुओं को पहचान कर उसे मर्यादित करना चाहिए तभी हम अपने कार्य के लिए वित्तीय मदद हासिल कर पाएंगे। उक्त बातें आईनर्चर इन्क्यूबेशन फाउंडेशन, एबीईएस इंजीनियरिंग कालेज, गाजियाबाद के सीईओ महेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहीं।












