भिलाई। कोविड के तीसरे दौर में बड़ी संख्या में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हो सकते हैं। पर घबराएं नहीं। उनमें इसके लक्षण अधिक तीव्र नहीं होंगे। पर कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। बुखार को नियंत्रण में रखने, भोजन में सावधानी बरतने के साथ ही आरंभिक 7 दिनों में एंटीबायोटिक देने से बचें। इलाज किसी चिकित्सक में ही घर पर करें। करूणा हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ थॉमस सैमुअल ने उक्त बातें एमजे शिक्षा समूह द्वारा आयोजित वेबीनार को संबोधित करते हुए कहीं। 5 साल तक के बच्चों को मास्क पहनाने से बचना चाहिए।












